होम » India » मेधा सूची में चमके राजकमल के 22 विद्यार्थी

मेधा सूची में चमके राजकमल के 22 विद्यार्थी

केंदुआ(धनबाद) विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से श्री कृष्ण चंद्र गांधी शैक्षिक नगर कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालान B.Ed कॉलेज में 12 जुलाई , रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोकनगर धनसार धनबाद के 22 विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए। ज्ञात हो कि इस समारोह में शिक्षाविदों और विद्या भारती झारखंड के अध्यक्ष राम अवतार नरसरिया समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। विद्या भारती द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के कक्षा दशम एवं द्वादश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यहाँ सम्मानित किया गया सफल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान केवल आपके अंकों या पदकों का नहीं है बल्कि आपके उस अथक परिश्रम का है जो आपने अपनी सफलता के लिए किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में सफलता के साथ-साथ अच्छे संस्कार,विनम्रता और मानवता का होना बहुत आवश्यक है। इस सफलता में समर्पित शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों का भी बहुत बड़ा योगदान है जिनके असीम त्याग ,सहयोग और प्रोत्साहन के बिना यह लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं था सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं के मोहम्मद रेहान फजल 98%, अंकित कुमार 97.60%, रिधिमा सिंह 97.60%, आकाश कुमार 97% , प्रत्यूष हर्ष 95.80%, चंचल कुमारी अग्रवाल 95.60 %,द्वादश विज्ञान में मानसी 96.60% शौर्य कुमार गुप्ता 95.60%, शगुन सिंह 94.80%, तृषा घोष 94.60 % ऋषभ गुप्ता 94%, द्वादश वाणिज्य में याशिका अग्रवाल 97%%, शांभवी सिंह 95.80%, प्राची कुमारी 95.60%, सृष्टि कुमारी 95.40%, अभिषेक खंडेलवाल 95.40%, एक वाली जैन 95%, सौम्या राउत 94.80 %,संकेत गोयल 93.80%, वहीं द्वादश कला में सृष्टि कुमारी 98%, अंशिका कुमारी 97.80%, तथा ईशा कुमारी गुप्ता 97.60% का नाम शामिल है। विद्यार्थियों के इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रुइया ,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्य लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा बनर्जी के साथ-साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कोलकाता पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान | शराब के नशे में लॉरी चालक हिरासत में
कोलकाता पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान | शराब के नशे में लॉरी चालक हिरासत में
अगली खबर (Next) »
‘मेरी माटी,मेरा पौधा’: अभियान के तहत 42 पौधे लगाकर कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश l 
‘मेरी माटी,मेरा पौधा’: अभियान के तहत 42 पौधे लगाकर कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश l 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)