होम » India » वर्षा काल में अलर्ट- सभी पुल-पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश

वर्षा काल में अलर्ट- सभी पुल-पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश

वर्षा काल में अलर्ट- सभी पुल-पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश

वर्षा काल में अलर्ट- सभी पुल-पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश

–

बड़ोद। वर्षा ऋऋतु में अतिवृष्टि और बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले के सभी निचले पुल, पुलियाओं और रपटों पर पानी के बहाव की स्थिति में यातायात – रोकने के लिए नामित कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर – श्रीमती यादव ने कहा कि सभी निर्माण विभाग अपने-अपने क्षेत्र के पुल, पुलियाओं और रपटों पर चेतावनी एवं सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतक अनिवार्य रूप से लगवाएं। इसका उद्देश्य वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटनाओं को रोकना है। बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि मानसून के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने बनाया जनसंपर्क अभियान का रोडमैप, प्रदेश नेतृत्व ने खंडवा में ली समीक्षा बैठक
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने बनाया जनसंपर्क अभियान का रोडमैप, प्रदेश नेतृत्व ने खंडवा में ली समीक्षा बैठक
अगली खबर (Next) »
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)