होम » India » शहर में पूर्णिमा वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने पहुंचकर वट वृक्ष की की पूजा।

शहर में पूर्णिमा वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने पहुंचकर वट वृक्ष की की पूजा।

शहर में पूर्णिमा वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने पहुंचकर वट वृक्ष की की पूजा।

शहर में पूर्णिमा वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने पहुंचकर वट वृक्ष की की पूजा।

महापौर अमृता यादव ने वट सावित्री व्रत पर श्रद्धापूर्वक किया पूजन-अर्चन,
नगरवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

खंडवा। सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपरा के महत्वपूर्ण पर्व वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने प्रातःकाल श्रद्धा, भक्ति एवं विधि-विधान के साथ वट वृक्ष का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली तथा सभी परिवारों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अनेकता में एकता यही हमारे भारत की विशेषता है, हमारे देश की धर्म और संस्कृति अन्य देशों से अलग है यहा देवी देवताओं के साथ ही पशु पक्षी एवं वृक्षो की भी पूजा की जाती हें, जेष्ट शुक्ल पक्ष की की पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत मनाया जाता है, इस अवसर पर नगर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने वट वृक्ष के समीप पहुंचकर पूजा अर्चना की।
पूजा के बाद महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, अटूट विश्वास, समर्पण, त्याग एवं पारिवारिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को सुदृढ़ करने का पावन अवसर है। हमारी सनातन परंपराएँ समाज को एकता, संस्कार, सेवा और समर्पण का संदेश देती हैं, जिन्हें प्रत्येक पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वट वृक्ष को दीर्घायु, स्थिरता एवं जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक माना गया है। वट सावित्री व्रत का संदेश केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, विश्वास और पारस्परिक सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करता है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
महापौर अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर समस्त मातृशक्ति को वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके अखंड सौभाग्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय दांपत्य जीवन एवं परिवार की निरंतर उन्नति की मंगलकामना की। साथ ही उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा नगर, प्रदेश और राष्ट्र निरंतर विकास, समृद्धि एवं वैभव के पथ पर अग्रसर रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अगली खबर (Next) »
शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप
शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)