होम » India » स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती पर गौ सेवा कर दी श्रद्धांजलि

स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती पर गौ सेवा कर दी श्रद्धांजलि

स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती पर गौ सेवा कर दी श्रद्धांजलि
बड़ौद। दैनिक अग्निपथ उज्जैन के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार एवं निर्भीक लेखनी के धनी स्वर्गीय ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल की 113वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को डग रोड स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों एवं समाजजनों ने गौ माता को हरा चारा खिलाकर स्व. चंदेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. चंदेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता जगत में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. चंदेल ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनकी लेखनी सदैव सत्य और जनसरोकारों के पक्ष में रही, जो आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं समाजजनों ने गौ सेवा कर स्व. ठाकुर शिवप्रताप सिंह चंदेल के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के लिए लगा आजीविका मेला
अगली खबर (Next) »
लुभावने वादों के बीच पुरानी व्यवस्थाओं के सहारे शुरू हुए निजी विद्यालय, जांच से कतरा रहा शिक्षा विभाग
लुभावने वादों के बीच पुरानी व्यवस्थाओं के सहारे शुरू हुए निजी विद्यालय, जांच से कतरा रहा शिक्षा विभाग
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)