होम » India » डोंगरीपाली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डोंगरीपाली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डोंगरीपाली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भुवनेश्वर यादव- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

डोंगरीपाली, 21 जून 2026:

विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली में शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपाली में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों (पालकों) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की मुख्य थीम "स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग" निर्धारित की गई है। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि इस थीम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश प्रसारित करना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सेहत को भी उत्कृष्ट बनाए रखने में मदद करता है।

शिविर के दौरान योग के विभिन्न प्राणायाम, आसनों का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि योग शरीर को संतुलित और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित योग अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा प्रतिबंधित आदेश (बाउंड ओव्हर) आदेश का पालन नहीं करने वाले दो अनावेदक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
अगली खबर (Next) »
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)