होम » India » 12वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

12वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

12वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न
—
खण्डवा// 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खंडवा के पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के अलावा खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा भी सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए।
इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। मंत्री डॉ. विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने पर भी हम ऊर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं। योग इसके लिए हमें सही मार्ग दिखाता है। योग से हमें शक्ति मिलती है और यह दिखाता है कि बढ़ती उम्र मानवीय क्षमताओं को कम नहीं कर सकती है।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गणगौर घाट पर आमना नदी में तेैराको ने किया जल योग।
अगली खबर (Next) »
देश के रत्न किशोर दा को मिले भारत रत्न सम्मान, महाअभियान का शुभारंभ
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)