होम » India » पूरे जिले में योग करते हुए उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस।

पूरे जिले में योग करते हुए उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस।

पूरे जिले में योग करते हुए उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस।

बालाजी धाम कॉलोनी में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
करें योग, रहें निरोग का लिया संकल्प।

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बालाजी धाम कॉलोनी में करें योग, रहें निरोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालाजी धाम कॉलोनी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित योग गुरु रवींद्र कुमार चांडक (गुड्डू भाई) के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी जनों ने योग की विभिन्न क्रियाएं, प्राणायाम और आसन किये। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी कॉलोनी वासियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने व्यस्त जीवन में से प्रतिदिन सुबह कम से कम आधा घंटा शारीरिक क्रियाओं और योग के लिए निकालेंगे, ताकि वे खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ व निरोग रख सकें।

भारत की प्राचीन शक्ति है योग
कार्यक्रम के दौरान बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने कहा कि योग भारत की एक ऐसी अनमोल और प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया न केवल स्वीकार कर रही है, बल्कि इसका अनुगमन और अनुसंधान भी कर रही है। आज पूरा विश्व भारत की इस आत्मिक और शारीरिक शक्ति का लोहा मान रहा है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे मन, विचार और आत्मा को भी शुद्ध करता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अनिवार्य हो गया है। जब हर नागरिक योग को अपनाएगा, तभी एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।
सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में रितेश गोयल के साथ ही राजकुमार कुशवाहा, गुणवेंद्र सिंह, रूपेश महाजन, कपिल गालर,सुनील मालवीय, अर्पित पुरी, रोहित सेठी, अशोक कुमार सुखवाल, हर्षित उपाध्याय,संदीप सिंह चौहान और उद्धव सिंह सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अत्यंत आदर और उत्साह के साथ इस योग सत्र को सफल बनाया। तत्पश्चात फलाहार किया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में होगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
अगली खबर (Next) »
प्रगति नगर महादेव मंदीर गार्डन में आयोजित हुआ योग दिवस।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)