होम » India » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज) महासमुंद 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर महासमुंद शहर स्थित इनडोर स्टेडियम मे जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यक्रम मे जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ताड़ासन,वृक्षासन, त्रिकोणासन,भुजंगासन,बज्रासन,पवन मुक्तासन,अर्धचक्रासन, और शवासन, सहित विभिन्न याेग आसनों का अभ्यास किया। वहीं अनुलोम – विलोम कपालभाति एवं ध्यान जैसी प्राणायाम क्रियाएं भी कराई गई। उपस्थित लोंगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास करते हुए नियमित रूप से योग अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल कहा कि योग भारत कि प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। और दुनिया योग को अपना रही है।योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत मे मंत्री बघेल ने उपस्थित लोंगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने कि अपील की

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
अगली खबर (Next) »
​अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश ​ दिनांक: 21 जून 2026 ​अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु कृपा योगा स्टूडियो की संचालिका एवं महिला पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी सुप्रसिद्ध योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी के सानिध्य में योग प्रशिक्षण संत निरंकारी भवन में एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ​शिविर की शुरुआत में योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए कहा: ​”योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और विचारों को संतुलित करने का मार्ग है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग हर व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकता बन चुका है।” ​कोमल जी के कुशल मार्गदर्शन में साधकों ने विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया: ​शारीरिक स्वास्थ्य के लिए: ताड़ासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया, जो शरीर में लचीलापन और ऊर्जा का संचार करते हैं। कोमल होतवानी द्वारा सिखाए गए बच्चो द्वारा ब्रह्माकुमारी आश्रम में प्रस्तुति दे कर ​मानसिक शांति के लिए: कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्ति के उपाय बताए गए। ​ ध्यान (Meditation) का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों ने गहरे सुकून और सकारात्मकता का अनुभव किया। ​दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील कोमल अशोक होतवानी जी ने बताया उन्होंने पतंजलि योग विद्या पीठ हरिद्वार से योग शिक्षा प्राप्त कर पिछले 10 वर्षों से खंडवा में याेग की शिक्षा दे रही है उनके द्वारा सिखाए गए योग से महिलाओं की बड़ी से बड़ी बीमारियां जैसे थायराइड, माइग्रेन, शूगर, बीपी, गढ़िया, मोटापा पीसीओडी, स्लिपडिस्क, साइटिका, सरवाइकल, चेचक के दाग, घुटनों के दर्द, एडी दर्द, पूर्ण रूप से ठीक हुए हैं साथ ही कई महिलाए जिन्हें कई वर्षों से संतान प्राप्त नहीं हुई थी उन्हें संतान सुख की भी प्राप्ति योग द्वारा हुई ​कार्यक्रम के समापन पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने सभी से अपील की कि वे केवल योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट योग को जरूर दें। उन्होंने “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध समाज” का नारा देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शिविर मे मीनाक्षी डोडवानी, टीना,सोनाली तायडे यशिका कामनानी, परी, महक रावतानी, भव्या गुरबख्शानी, हार्दिक,क्रिस्टी हिरानी,टीना रोहड़ा, परी श्यामनानी कृपा पलास निखिल गोस्वामी ने ,विशेष सहयोग दिया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)