होम » India » महापौर ने किया प्राचीन जल स्रोतों का निरीक्षण, संरक्षण एवं संवर्धन के दिए निर्देश

महापौर ने किया प्राचीन जल स्रोतों का निरीक्षण, संरक्षण एवं संवर्धन के दिए निर्देश

महापौर ने किया प्राचीन जल स्रोतों का निरीक्षण, संरक्षण एवं संवर्धन के दिए निर्देश
खंडवा। नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने आज शहर में जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सूरजकुंड वार्ड स्थित प्राचीन कुएं एवं गणेश तलाई स्थित प्राचीन झील का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर उनके संरक्षण, पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और इनके संवर्धन से जल संकट के समाधान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
महापौर श्रीमती यादव ने कहा कि शहर की प्राचीन झीलें एवं कुएं हमारी ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इन जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, जिससे भूजल स्तर में सुधार एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री राजेश यादव, क्षेत्रीय पार्षद श्री संतोष सारवान, श्री वेद प्रकाश मालाकार, सहायक यंत्री श्री संजय शुक्ला, श्री राजेश गुप्ता, श्री प्रशांत पंछोरे सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*पीएमएवाई 2.0 अंतर्गत 167 हितग्राहियों का हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम, सांकेतिक चाबी, चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित*
अगली खबर (Next) »
*श्री लवकुशेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ विशेष चोला श्रृंगार*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)