होम » India » भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का 19 जून को खंडवा आगमन।

खंडवा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी 19 जून 2026 को कर्नाटक एक्सप्रेस से खंडवा जिले के प्रथम प्रवास पर पहुंचेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि उनके आगमन को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फाजिल पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगमन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री तैय्यब अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिलेभर के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम एवं बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, फैयाज मंसूरी का खंडवा आगमन पर किया स्वागत
अगली खबर (Next) »
जिला पंचायत खण्डवा के अत्याधुनिक सभागार का लोकार्पण किया अध्यक्ष श्रीमती वानखेड़े ने
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)