होम » India » पेंड्रा वार्ड क्रमांक 7 में पेयजल संकट, 36 घंटे से नहीं आया पानी

पेंड्रा वार्ड क्रमांक 7 में पेयजल संकट, 36 घंटे से नहीं आया पानी

पेंड्रा। नगर पंचायत पेंड्रा के वार्ड क्रमांक 7 के रहवासी पिछले 36 घंटे से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि बीते डेढ़ दिन से नलों में पानी नहीं आया है, जिससे दैनिक जरूरतों के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की आपूर्ति बंद होने से घरों में पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की किल्लत हो गई है। समस्या के समाधान के लिए वार्डवासियों ने संबंधित नल कर्मचारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन करने पर उनसे पानी सप्लाई बाधित होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी उनके द्वारा कहा गया कि जब नल चालू होगा तो उसकी जानकारी आपको वॉट्सएप ग्रुप पर दी जाएगी।

वार्डवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति बंद रहने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

फिलहाल वार्ड क्रमांक 7 के रहवासी पानी की व्यवस्था के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हैं और प्रशासन की ओर से समाधान का इंतजार कर रहे हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नीतू अगरिया सुनीता अगरिया राजेश अगरिया के जन्म तिथि से संबंधित दस्तावेज थाना प्रभारी चुरहट से मांगी गई जानकारी गलत है
नीतू अगरिया सुनीता अगरिया राजेश अगरिया के जन्म तिथि से संबंधित दस्तावेज थाना प्रभारी चुरहट से मांगी गई जानकारी गलत है
अगली खबर (Next) »
*”सिन्धुपति सम्राट दाहिर सेन के बलिदान दिवस पर भारतीय सिन्धू सभा ने आयोजित की भव्य चित्रकला प्रतियोगिता*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)