होम » India » संदीप सोनी बने कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

संदीप सोनी बने कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

संदीप सोनी बने कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
खंडवा/
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता संदीप सुभाषचंद सोनी को व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों एवं व्यापारिक वर्ग में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद संदीप सोनी ने अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत खंडवा के पूज्य श्री दादाजी धूनीवाले दरबार में पहुंचकर दर्शन, पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर की।
इस अवसर पर संदीप सोनी ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि शहर के व्यापारियों और उद्योग जगत के हितों की रक्षा तथा उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापारिक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि दादाजी महाराज के आशीर्वाद के साथ शुरू हुई यह नई पारी खंडवा के विकास, व्यापारियों के हितों की सुरक्षा तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहेगी। संदीप सोनी की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
“जय कांग्रेस, विजयी कांग्रेस” के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संदीप सोनी के नेतृत्व में व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ शहर में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,अजय ओझा,अवधेश सिसोदिया,ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन,इमरान गौरी,विकास व्यास,देवेंद्र जैन,डॉ जगदीशचंद्र चौरे,दीपक मुल्लू राठौर,मुकेश नागोरी,डॉ शरद हरणे, मनोज मंडलोई,अश्विन जैन,विशाल सोनी,संतोष सराफ,यशवंत सोनी,प्रेमांशु जैन,धीरज सेन ,धनाजी जाधव,सहित अन्य कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पूरे प्रदेश में संपन्न हुए प्रशिक्षण महा अभियान की भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष हुए शामिल।
अगली खबर (Next) »
खंडवा–मूंदी रोड निर्माण की मांग को लेकर दंडवत यात्रा एवं ज्ञापन सौंपा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)