होम » India » नेतृत्व के गुर सीख रहे भारतीय मजदूर संघ के खंडवा पदाधिकारी प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग में हुए सम्मिलित।

नेतृत्व के गुर सीख रहे भारतीय मजदूर संघ के खंडवा पदाधिकारी प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग में हुए सम्मिलित।

नेतृत्व के गुर सीख रहे भारतीय मजदूर संघ के खंडवा पदाधिकारी प्रदेश स्तरीय अभ्यास वर्ग में हुए सम्मिलित।

खंडवा। श्रमिक हितों की प्रभावी आवाज को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय मजदूर संघ की खंडवा जिला इकाई के पदाधिकारी पीथमपुर में आयोजित दो दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला में सहभागिता कर रहे हैं। 13 जून से प्रारंभ हुई कार्यशाला का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं संगठन के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यशाला में खंडवा जिला इकाई से जिला मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव मालवीय, कार्यालय मंत्री योगेश पटेल, श्री सद्गुरु श्रमिक संघ के जितेंद्र देशला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष शीला फूलमाली तथा आशा कार्यकर्ता संघ की प्रतिनिधि आरती चौहान सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अधिकारी सुनील किरवई, संयुक्त महामंत्री आशीष सिंह एवं प्रभारी सोम भूरिया उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने भारतीय मजदूर संघ की शून्य सदस्यता से विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन बनने तक की प्रेरणादायी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके जागरूक, प्रशिक्षित और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने संगठन की संरचना, कार्यपद्धति और श्रमिक आंदोलनों की ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बदलते औद्योगिक और सामाजिक परिवेश में श्रमिक नेतृत्व को केवल अधिकारों की लड़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संगठन, संवाद, समन्वय और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। इसी उद्देश्य से आयोजित यह कार्यशाला भावी नेतृत्व को दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
कार्यशाला में नेतृत्व विकास, संगठन विस्तार, श्रमिक कल्याण, प्रभावी संवाद कौशल तथा संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता को और अधिक मजबूत किया जा सके।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर भाजपा के निर्वाचित होने पर प्रदेश में उत्साह और उमंग है।
अगली खबर (Next) »
विधायक निधि से 20 ग्राम पंचायतों को मिले पेयजल टैंकर, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी राहत।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)