होम » India » स्थानीय निर्वाचन सम्बंधी स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

स्थानीय निर्वाचन सम्बंधी स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

स्थानीय निर्वाचन सम्बंधी स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
—
स्थानीय निर्वाचन से सम्बंधित मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बड़ोले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों के लिए अपने दल की फोर्स से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें। साथ ही बताया गया कि जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक वार्डों की मतदाता सूची में शामिल हैं, उनके नाम किसी एक वार्ड की मतदाता सूची से काटे जाएं। जो मतदाता शहर छोड़कर अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम भी सूची से काटे जाएं। अपर कलेक्टर श्री बड़ोले ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के इस शुद्धिकरण अभियान में सहयोग की अपील की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सक्षम, लायन्स व नेत्रदान समिति ने विश्व नेत्रदान दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम।
अगली खबर (Next) »
सिंहस्थ-2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी , सिंहस्थ के लिए ओंकोरश्वर में बनेगा नया हेलीपेड*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)