होम » India » वन विभाग की अवैध खनन एवं लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 5 वाहन जप्त किए l 

वन विभाग की अवैध खनन एवं लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 5 वाहन जप्त किए l 

गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे मेंवन विभाग ने अवैध खनन

और लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई DCF सागर पंवार के निर्देशन में की गई। उप वन संरक्षक कार्यालय झालावाड़ के निर्देश पर वन विभाग ने आज अलग-अलग रेंजों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अवैध खन में लिप्त 2 वाहन और लकड़ी के अवैध परिवहन में शामिल 1 वाहन जब्त कर केस दर्ज किया गया। चौमहला क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन की आशंका पर 2 ट्रकों को डिटेन किया गया है। सभी वाहनों को वन विभाग कार्यालय में सुरक्षित खड़ा कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में रेंजर नरेंद्र चौधरी, सहायक वनपाल कैलाशचंद्र सेन, राजेंद्र मीणा सहित वनरक्षक टीम शामिल रही। वन विभाग ने साफ किया है कि वन भूमि पर गैर-वानिकी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि सख्त कार्रवाई से खन और लकड़ी माफियाओं के हौसले पस्त होंगे और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कोटमीकला ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड का खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद
अगली खबर (Next) »
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए खंडवा जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे ताजिया एवं सवारी भ्रमण रूट का किया निरीक्षण समिति के सदश्य को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)