होम » India » छत्तीसगढ़ कैडर के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने सूरजपुर जिले का भ्रमण कर पर्यटन, संस्कृति एवं आजीविका गतिविधियों को जाना केनापारा पर्यटन स्थल, शशिपुर माटी कला ग्लेजिंग यूनिट एवं प्रथम राष्ट्रपति भवन पंडोनगर का किया अवलोकन, महिला समूहों के कार्यों की सराहना

छत्तीसगढ़ कैडर के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने सूरजपुर जिले का भ्रमण कर पर्यटन, संस्कृति एवं आजीविका गतिविधियों को जाना केनापारा पर्यटन स्थल, शशिपुर माटी कला ग्लेजिंग यूनिट एवं प्रथम राष्ट्रपति भवन पंडोनगर का किया अवलोकन, महिला समूहों के कार्यों की सराहना

छत्तीसगढ़ कैडर के परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने सूरजपुर जिले का भ्रमण कर पर्यटन, संस्कृति एवं आजीविका गतिविधियों को जाना

केनापारा पर्यटन स्थल, शशिपुर माटी कला ग्लेजिंग यूनिट एवं प्रथम राष्ट्रपति भवन पंडोनगर का किया अवलोकन, महिला समूहों के कार्यों की सराहना

सूरजपुर/10 जून 2026/ भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षणरत परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री आर. गोकुल, श्री यशवंत नायक एवं श्री इशांत जायसवाल ने सूरजपुर जिले का भ्रमण कर यहां की पर्यटन, संस्कृति एवं आजीविका से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के पूर्व प्रशिक्षु अधिकारियों ने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील से सौजन्य भेंट की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
केनापारा पर्यटन स्थल का अध्ययन, महिला समूहों के कार्यों की सराहना

केनापारा पर्यटन स्थल का अध्ययन, महिला समूहों के कार्यों की सराहना:-
प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित केनापारा का स्थल भ्रमण किया, जहां उन्होंने माइन्स के उत्खनन उपरांत अनुपयोगी पड़े पोखरी को एसईसीएल एवं जिला प्रशासन के माध्यम से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की प्रक्रिया का विस्तृत अध्ययन किया। उन्होंने यहां महिला समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की एवं उनके आर्थिक सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

शशिपुर माटी कला ग्लेजिंग यूनिट का भ्रमण

शशिपुर माटी कला ग्लेजिंग यूनिट का भ्रमण:-
इसके पश्चात अधिकारियों ने जिले के शशिपुर तलाई कछार में माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित ग्लेजिंग यूनिट का भ्रमण किया। यहां उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों एवं महिला समूह के सदस्यों से भेंट कर मशीन एवं ओपन भट्टी के माध्यम से मिट्टी से बनाये जा रहे विविध उत्पादों का अवलोकन किया तथा उत्पादों की मार्केटिंग एवं आमदनी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रपति भवन पंडोनगर पहुंचकर जाना ऐतिहासिक महत्व

राष्ट्रपति भवन पंडोनगर पहुंचकर जाना ऐतिहासिक महत्व:-
भ्रमण के क्रम में प्रशिक्षु अधिकारी भारत के प्रथम राष्ट्रपति भवन पंडोनगर पहुंचे, जहां उन्होंने तत्कालीन समय के साक्षी रहे श्री बसंत पंडो जी एवं उनके समाजजनों से भेंट कर प्रथम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की। परिसर का अवलोकन कर अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील अग्रवाल, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्री यशवंत देवांगन, डीपीओ डॉ. मोहन साहू, श्री बसंत पंडो सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, महिला समूहों के पदाधिकारी एवं स्थलों में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने कृषि विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी
अगली खबर (Next) »
कोटमीकला ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड का खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए आभूषण बरामद
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)