होम » India » नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. पंकज जैन को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. पंकज जैन को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. पंकज जैन को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

खंडवा। नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सा विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार जैन को हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी द्वारा प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने डॉ.पंकज जैन को बधाई देते हुए बताया कि यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, शोध कार्यों तथा रोगियों की सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया। यह फेलोशिप पद्मश्री डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी एवं डॉ. जी. वी. राव द्वारा प्रदान की गई। इस उपलब्धि से डॉ. जैन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता, संकाय सदस्य, विद्यार्थी, समाजजन एवं शुभचिंतकों ने डॉ. जैन को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ब्लॉक एवं नगरीय निकायों में 12 से 14 जून तक आयोजित होंगे “जनकल्याण शिविर” —
ब्लॉक एवं नगरीय निकायों में 12 से 14 जून तक आयोजित होंगे “जनकल्याण शिविर” —
अगली खबर (Next) »
जनसुनवाई में गूंजीं जनता की समस्याएं, विधायक छाया मोरे ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)