होम » India » मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा उम्मीदवार घोषित नामांकन किया दाखिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा उम्मीदवार घोषित नामांकन किया दाखिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा उम्मीदवार घोषित नामांकन किया दाखिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

पर्याप्त मत ना होने के बावजूद तीसरा प्रत्याशी उतारना, भाजपा का महिला विरोधी चेहरा हुआ उजागर “प्रतिभा रघुवंशी”

खंडवा/
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के साथ ही नामांकन भी दाखिल कर दिया है,इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी भी मौजूद थी ,इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक हलकों में लंबे समय से मीनाक्षी नटराजन के नाम की चर्चा चल रही थी और उन्हें कांग्रेस की ओर से मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वे पूर्व में मंदसौर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं तथा वर्तमान में पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्हें राहुल गांधी के करीबी एवं संगठनात्मक क्षमता वाले नेताओं में गिना जाता है। कांग्रेस नेताओं ने उनके नामांकन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके राज्यसभा पहुंचने से पार्टी को संसद में एक अनुभवी, संघर्षशील और वैचारिक नेतृत्व मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने इसे मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए गौरव का विषय बताया है।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर महिलाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर महिलाओं को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का संदेश दिया है, जबकि भाजपा ने एक भी महिला उम्मीदवार को राज्यसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतारा।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि भाजपा लगातार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन जब महिलाओं को महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारियां देने की बात आती है तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। राज्यसभा चुनाव में एक भी महिला प्रत्याशी को मौका नहीं देना भाजपा के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करता है।क्या लोकतंत्र को खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति से चलाने की कोशिश की जा रही है? भाजपा लगातार यह संदेश दे रही है कि उसे जनमत से ज्यादा भरोसा सत्ता, संसाधनों और धनबल पर है।लेकिन लोकतंत्र में जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।
उत्तमपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त मत नहीं होने के बावजूद राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारना राजनीतिक दिखावा मात्र है। वहीं महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को लेकर भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है।कांग्रेस ने हमेशा कहा कि महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए तथा मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी सहित कांग्रेसजनों ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि वे राज्यसभा में प्रदेश और देश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
अगली खबर (Next) »
थाना किल्लोद पुलिस द्वारा अपहरत बालिका को इंदौर से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)