होम » India » *सद्भावना मंच ने अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस मनाया*

*सद्भावना मंच ने अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस मनाया*

*सद्भावना मंच ने अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस मनाया*

खंडवा।सद्भावना मंच ने आज खंडवा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल के अनुसार रविवार शाम मंच कार्यालय में संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि पोहा केवल एक लोकप्रिय नाश्ता ही नहीं, बल्कि भारतीय खानपान और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।विशेष रूप से मालवा और निमाड़ अंचल में पोहा लोगों की पहली पसंद माना जाता है।
हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक होने के कारण पोहा सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।इसमें कार्बोहाइड्रेट,आयरन तथा आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं,जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।विभिन्न राज्यों में पोहा अलग-अलग स्वाद और शैली में बनाया जाता है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ जाती है।सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे,गणेश भावसार,राधेश्याम शाक्य,अनूप शर्मा,कमल नागपाल,निर्मल मंगवानी और कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्रसिद्ध सितार वादक पंडित प्रमोद बापट की स्मृति में सांगीतिक संध्या आज।
प्रसिद्ध सितार वादक पंडित प्रमोद बापट की स्मृति में सांगीतिक संध्या आज।
अगली खबर (Next) »
इच्छा शक्ति हो तो सभी कार्य सफल हो सकते हैं, महापौर के मार्गदर्शन में निगम दे रहा है नई सौगाते।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)