होम » India » सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही
—
खण्डवा//वॉट्सअप, फेसबुक व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार आपत्तिजनक संदेश, फोटो या वीडियो को फारवर्ड करने अथवा पोस्ट करने पर ग्रुप एडमिन तथा संदेश प्रसारित करने वाले के विरूद्ध यह दण्डात्मक कार्यवाही होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्यवाही की जायेगी। जारी आदेश के अनुसार फेसबुक संचालन करने वाले नागरिक तथा वॉट्सअप ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले संदेश के लिए जिम्मेदार होंगे। अतः ग्रुप एडमिन से कहा गया है कि वे स्वयं ऐसा कोई विवादास्पद संदेश न तो खुद प्रसारित करें और ना ही अपने ग्रुप के सदस्यों को ऐसा करने दें। यदि वॉट्सअप ग्रुप में कोई आपत्तिजनक संदेश ग्रुप के किसी भी सदस्य द्वारा प्रसारित किया जाता है तो एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि वह इसके संबंध में निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें। ऐसा न करने पर ग्रुप एडमिन घटना के लिए जिम्मेदार माना जायेगा। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे वॉट्सअप अथवा फेसबुक पर किसी धर्म सम्प्रदाय के संबंध में आपत्तिजनक संदेश या चित्र फारवर्ड न करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह आदेश आगामी 5 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध सशक्त विवेचना हेतु महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया आयोजित।
अगली खबर (Next) »
सायबर कैफे संचालकों को करना होगा प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन
सायबर कैफे संचालकों को करना होगा प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)