होम » India » *सदभावना मंच का आयोजन*

*सदभावना मंच का आयोजन*

*सदभावना मंच का आयोजन*

*सदभावना मंच का आयोजन*

*आज हम पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लें*

खंडवा। प्रकृति संरक्षण केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि हमारे और आने वाले भविष्य के सुरक्षित जीवन की कुंजी है। अपने जीवन की रक्षा के लिए पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करें, जब तक है धरती पर हरियाली, तब तक ही खुशहाली संभव है। आइए हम सभी प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लें। यह बात सदभावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मंच कार्यालय में उपस्थित सदस्यों से कही। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्लै, अनूप शर्मा, योगेश सोनी,त्रिलोक चौधरी, जीडी सराफ, अशोक जैन, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, योगेश गुजराती, एनके दवे, पं. गोपाल भारद्वाज, डॉ. एमएम कुरेशी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, मनीष गुप्ता, कमल नागपाल, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वही अनेक सदस्यों ने प्रकृति एवं वसुंधरा के संरक्षण के संबंध में गीतों की सुंदर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पर्यावरण दिवस पर विधायक कंचन तनवे ने किया व्यापक पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
अगली खबर (Next) »
थाना पंधाना चौकी बोरगांव में पुराने लावारिश जप्त 12 वाहनों की नीलामी कार्रवाई कर ₹68,550 का राजस्व प्राप्त किया गया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)