होम » India » विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण – “एक पेड़, अनेक पीढ़ियों का भविष्य” – हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण – “एक पेड़, अनेक पीढ़ियों का भविष्य” – हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण

– “एक पेड़, अनेक पीढ़ियों का भविष्य” – हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण का दिया संदेश

सूरजपुर/05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित पुष्प वाटिका में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आम एवं अमरूद के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों के बीच प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले।
उन्होंने कहा कि हरित और स्वच्छ वातावरण ही समृद्ध समाज की पहचान है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जनसहभागिता के बिना यह अभियान पूर्ण नहीं हो सकता। यदि प्रत्येक नागरिक प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित धरती सौंपना संभव होगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ का अभिनव अभियान — “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत 51 पौधों का वितरण
अगली खबर (Next) »
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला संयुक्त कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण कलेक्टर ने लीची का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)