होम » India » महादेवगढ़ में 5 जून को होगा ‘नर्मदा चिंतन एवं मानव अधिकार’ पर विशेष विमर्श, जुटेंगे प्रबुद्धजन।

महादेवगढ़ में 5 जून को होगा ‘नर्मदा चिंतन एवं मानव अधिकार’ पर विशेष विमर्श, जुटेंगे प्रबुद्धजन।

महादेवगढ़ में 5 जून को होगा ‘नर्मदा चिंतन एवं मानव अधिकार’ पर विशेष विमर्श, जुटेंगे प्रबुद्धजन।

महादेवगढ़ में 5 जून को होगा ‘नर्मदा चिंतन एवं मानव अधिकार’ पर विशेष विमर्श, जुटेंगे प्रबुद्धजन।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो करेंगे संबोधित, प्रकृति और सनातन संस्कृति पर होगा मंथन

खंडवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को खंडवा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेवगढ़ में ‘नर्मदा चिंतन एवं मानव अधिकार’ विषय पर विशेष वैचारिक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। नर्मदा मिशन के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, मानव अधिकार, वैश्विक चुनौतियों तथा भारतीय सनातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रियंक कानूनगो होंगे मुख्य वक्ता

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित आयोजन में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे मानव अधिकारों और वर्तमान सामाजिक-वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरमीत सिंह उबेजा करेंगे।

शहर की प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद

संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. शिवशंकर गुर्जर, सुनील बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मोहन दिवान, गोवर्धन गोलानी, अतुल अग्रवाल, गोविंद शर्मा, शारदा शर्मा, सृष्टि दुबे तथा इंजीनियर अखिलेश गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रकृति और संस्कृति संरक्षण पर रहेगा फोकस

महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण और संवाद को बढ़ावा देना है। इस दौरान नर्मदा संरक्षण, पर्यावरणीय चुनौतियों और सांस्कृतिक मूल्यों पर विशेष चिंतन किया जाएगा।

शाम 6:30 बजे से होगा आयोजन

कार्यक्रम 5 जून 2026 को शाम 6:30 बजे से महादेवगढ़ में आयोजित होगा। महादेवगढ़ मंदिर समिति के संरक्षक अशोक पालीवाल, अभय जैन ने धर्मप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अधिक मास में भक्ति का रंग: विट्ठल मंदिर में काकड़ा आरती, भजन और पोथी वाचन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
अगली खबर (Next) »
हंडियाखेड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)