होम » India » खाकी को सलाम: 5 सेवानिवृत्त,अधिकारी कर्मचारियों को जिला पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

खाकी को सलाम: 5 सेवानिवृत्त,अधिकारी कर्मचारियों को जिला पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

खाकी को सलाम: 5 सेवानिवृत्त,अधिकारी कर्मचारियों को जिला पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

खाकी को सलाम: 5 सेवानिवृत्त,अधिकारी कर्मचारियों को जिला पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई।

खंडवा। पुलिस विभाग में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले पांच अधिकारी-कर्मचारियों को जिला पुलिस खंडवा परिवार द्वारा सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की नवाचार के इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान कर उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा गया।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के लंबे अनुभव और विभाग के प्रति उनके योगदान को पुलिस परिवार की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि सेवा काल के दौरान अर्जित अनुभव आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। सुनील जैन ने बताया कि समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने सेवा अनुभव साझा किए तथा विभाग के साथ बिताए गए यादगार पलों को स्मरण किया। कार्यक्रम भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां पुलिस परिवार ने अपने साथियों को सम्मान और शुभकामनाओं के साथ नई जीवन यात्रा के लिए विदा किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा में भी उपलब्ध रहेंगी विधायक छाया मोरे, आमजन से सीधा संवाद होगा आसान।
खंडवा में भी उपलब्ध रहेंगी विधायक छाया मोरे, आमजन से सीधा संवाद होगा आसान।
अगली खबर (Next) »
गुरु पूर्णिमा से पहले रफ्तार पकड़ रहा श्री दादाजी मंदिर निर्माण, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने किया निरीक्षण।
गुरु पूर्णिमा से पहले रफ्तार पकड़ रहा श्री दादाजी मंदिर निर्माण, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने किया निरीक्षण।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)