⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
खंडवा// ग्राम भैंसवा में पिछले समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या एवं नई विद्युत डीपी (ट्रांसफार्मर) लगाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंडवा विधायक निवास पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे से मुलाकात की।
इस दौरान ग्रामीण घिसाजी, हरिओम विश्वकर्मा, गोलू सोलंकी, इंदारसिंह बड़वाया, रामपाल सिंह पवार, दीपक राठौर, अर्जुन नायक एवं अशोक दशोरे ने गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से अवगत कराते हुए नई डीपी लगवाने की बात रखी।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने तत्काल विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीणों को बिजली की परेशानी से कल तक किसी भी स्थिति में राहत मिलनी चाहिए तथा किसी भी स्थिति में कल तक गांव की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू की जाए।
विधायक प्रतिनिधि ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामवासियों को निर्बाध एवं उचित वोल्टेज के साथ बिजली मिल सके।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
अगली खबर (Next) »
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन*
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)