⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
—
खंडवा//खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सोमवार को खंडवा शहर क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर कुल 28 नमूने जांच की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे एवं श्री राधेश्याम गोले द्वारा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के संदेहजनक नमूनें लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
इसके साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 20 नमूने मौके पर जांच किये गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोले ने बताया कि अग्रवाल मिठास के मिठाई नमकीन निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मौके पर लैब की सहायता से जांच की गई एवं मावा, मिठाई निर्माण में प्रयुक्त घी एवं चकली, मावा मिठाई, मैसूर पाक एवं रसगुल्ला के नमुने लिए । इसके अलावा वल्लभ स्वीट्स के निर्माण स्थल से मथुरा पैडा नमकीन के नमूनों को मानक परीक्षन हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। मंगलवार को तहसील खालवा में रमेशचंद्र जैन वर्धमान एजेंसी बाजार चौक खालवा से लाल मिर्च एवं गुलाब जामुन मिक्स, राजेश फूलचंद शर्मा फूलचंद शर्मा एंड संस कालापाठा खालवा से नमकीन एवं गुलाब जामुन मिक्स, छनेरा न्यू हरसूद के बाबूलाल चौधरी महादेव बीकानेर राजस्थान स्वीट्स से ड्रायफ्रूट लड्डू, बेसन लड्डू, मलाई कलाकंद, मिल्क केक, बालूशाही के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोशाला भोपाल भेजे गए । उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों के 25 नमूने मौके पर जांच किये गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत आगामी वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस द्वारा किया गया जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फटाका बाजारों का निरीक्षण*
खण्डवा पुलिस द्वारा किया गया जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फटाका बाजारों का निरीक्षण*
अगली खबर (Next) »
भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)