⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खण्डवा पुलिस द्वारा किया गया जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फटाका बाजारों का निरीक्षण*

खण्डवा पुलिस द्वारा किया गया जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फटाका बाजारों का निरीक्षण*

*खण्डवा पुलिस द्वारा किया गया जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फटाका बाजारों का निरीक्षण*

*फटाका दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर दुकानदारों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थापित फटाका बाजारों का निरीक्षण करने एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि फटाका बाजारों में आतिशबाजी की दुकानों की स्थापना निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। दुकानों में अग्निशमन उपकरणों सहित आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता की जांच कराते हुए जहां भी कोई कमी पाई जाए, वहां आवश्यक सुरक्षात्मक सुधार कराया जाए।

इसके अतिरिक्त आतिशबाजी के भण्डारण एवं विक्रय स्थलों की सघन चेकिंग करने तथा क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी के भण्डारण, निर्माण एवं विक्रय के साथ-साथ कार्बाइड गन के अवैध निर्माण एवं विक्रय पर भी निगरानी रखते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संचालित फटाका बाजारों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं निर्धारित मानकों का जायजा लेकर संबंधित दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने हेतु समझाइश दी गई।

*खण्डवा पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, सुरक्षित आतिशबाजी एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा पुलिस अलर्ट, विस्फोटक एवं आतिशबाजी भण्डारण स्थलों की सघन चेकिंग*
दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा पुलिस अलर्ट, विस्फोटक एवं आतिशबाजी भण्डारण स्थलों की सघन चेकिंग*
अगली खबर (Next) »
खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
खंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)