⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा पुलिस अलर्ट, विस्फोटक एवं आतिशबाजी भण्डारण स्थलों की सघन चेकिंग*

दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा पुलिस अलर्ट, विस्फोटक एवं आतिशबाजी भण्डारण स्थलों की सघन चेकिंग*

*दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा पुलिस अलर्ट, विस्फोटक एवं आतिशबाजी भण्डारण स्थलों की सघन चेकिंग*

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को दिए निर्देश, अवैध आतिशबाजी के भण्डारण, निर्माण एवं विक्रय पर रहेगी विशेष निगरानी।*

आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थों के भण्डारण स्थलों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

उक्त निर्देशों के तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) खण्डवा श्री दुर्गेश आर्मो, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरसूद श्री महेश कुमार दुबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मूंदी श्रीमती दिव्या झारिया द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्थित विस्फोटक मैगजीन का निरीक्षण एवं चेकिंग की गई। इस दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देशानुसार कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि आतिशबाजी के भण्डारण एवं विक्रय स्थलों का निरीक्षण कर निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी के भण्डारण, निर्माण एवं विक्रय की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

चेकिंग के दौरान अवैध रूप से कार्बाइड गन के निर्माण एवं विक्रय तथा अन्य प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के संबंध में भी जानकारी जुटाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

*खण्डवा पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है, ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।*

*खण्डवा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
काका साहब मंडलोई जी ने अपने कार्यकाल में दूर दृष्टि सोच रखकर किया विकास कार्य, ,महापौर अमृता यादव,
काका साहब मंडलोई जी ने अपने कार्यकाल में दूर दृष्टि सोच रखकर किया विकास कार्य, ,महापौर अमृता यादव,
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस द्वारा किया गया जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फटाका बाजारों का निरीक्षण*
खण्डवा पुलिस द्वारा किया गया जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में फटाका बाजारों का निरीक्षण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)