⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » काका साहब मंडलोई जी ने अपने कार्यकाल में दूर दृष्टि सोच रखकर किया विकास कार्य, ,महापौर अमृता यादव,

काका साहब मंडलोई जी ने अपने कार्यकाल में दूर दृष्टि सोच रखकर किया विकास कार्य, ,महापौर अमृता यादव,

गांधीजी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में कूदे थे पंडित भगवत राव मंडलोई : विधायक कंचन तन्वे।

पुण्यतिथि पर घंटाघर स्थित प्रतिमा स्थल पर किया नमन, वक्ताओं ने उनके जीवन और योगदान को किया याद।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण स्वर्गीय पंडित भगवत राव मंडलोई की पुण्यतिथि पर मंगलवार को घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी व समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मंडलोई जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और खंडवा सहित मध्यप्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने कहा कि यह खंडवा के लिए सौभाग्य की बात है कि पंडित भगवत राव मंडलोई का जन्म इस धरती पर हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में सहभागिता की और देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया। उनका जीवन त्याग, समर्पण और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि पंडित भगवत राव मंडलोई ने विकास और जनसेवा के जिस मार्ग पर चलकर अपनी अलग पहचान बनाई, अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने दूर दृष्टि सोच रखते हुए खंडवा जिले के विकास में भी भूमिका निभाई जिन्हें हम आज याद कर रहे हैं हमें भी उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर खंडवा के विकास के लिए नई पहल और सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मंडलोई फाउंडेशन एवं परिवार की ओर से अमिताभ मंडलोई ने अपने विचार रखते हुए कहा कि काका साहब की सोच व्यापक थी। वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। खंडवा और मध्यप्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए वे हमेशा संकल्पित रहे। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

**परिजनों ने भी साझा किए संस्मरण**

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेवदास पटेल ने अपने परिवार और मंडलोई परिवार के बीच रहे आत्मीय संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने पंडित मंडलोई के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर मनीष मिश्रा ने भी काका साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की प्रदेश के विकास के साथ उन्होंने खंडवा जिले के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभाई भगवंत सागर डैम,जिला अस्पताल, कृषि महाविद्यालय जैसी कई बड़ी सौगात उन्होंने खंडवा को दी। इस अवसर पर शांतनु दीक्षित, , अजय तिवारी और देवेंद्र जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा पंडित मंडलोई के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए।

समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, नारायण बाहेती, मनोज जोशी, मुकेश दवे, अनिल बाहेती,सुनील जैन, प्रेमांशु जैन, अजीज मदनी, विशाल जैन और विकास व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंडलोई परिवार की ओर से दीपक जोशी, पार्षद मनोज मंडलोई, लव जोशी, श्रेयांश जोशी और मनोज मंडलोई सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया तथा आभार दीपक राठौर (मल्लू) ने माना।
पंडित मंडलोई पुण्य स्मृति समारोह समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को पंडित भगवत राव मंडलोई के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और जनसेवा के आदर्शों से परिचित कराना रहा।जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और खंडवा सहित मध्यप्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने कहा कि यह खंडवा के लिए सौभाग्य की बात है कि पंडित भगवत राव मंडलोई का जन्म इस धरती पर हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में सहभागिता की और देश की आजादी के लिए अपना योगदान दिया। उनका जीवन त्याग, समर्पण और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि पंडित भगवत राव मंडलोई ने विकास और जनसेवा के जिस मार्ग पर चलकर अपनी अलग पहचान बनाई, अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने दूर दृष्टि सोच रखते हुए खंडवा जिले के विकास में भी भूमिका निभाई जिन्हें हम आज याद कर रहे हैं हमें भी उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर खंडवा के विकास के लिए नई पहल और सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मंडलोई फाउंडेशन एवं परिवार की ओर से अमिताभ मंडलोई ने अपने विचार रखते हुए कहा कि काका साहब की सोच व्यापक थी। वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। खंडवा और मध्यप्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए वे हमेशा संकल्पित रहे। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।

**परिजनों ने भी साझा किए संस्मरण**

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेवदास पटेल ने अपने परिवार और मंडलोई परिवार के बीच रहे आत्मीय संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने पंडित मंडलोई के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर मनीष मिश्रा ने भी काका साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की प्रदेश के विकास के साथ उन्होंने खंडवा जिले के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभाई भगवंत सागर डैम,जिला अस्पताल, कृषि महाविद्यालय जैसी कई बड़ी सौगात उन्होंने खंडवा को दी। इस अवसर पर शांतनु दीक्षित, , अजय तिवारी और देवेंद्र जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा पंडित मंडलोई के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए।

समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, नारायण बाहेती, मनोज जोशी, मुकेश दवे, अनिल बाहेती,सुनील जैन, प्रेमांशु जैन, अजीज मदनी, विशाल जैन और विकास व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंडलोई परिवार की ओर से दीपक जोशी, पार्षद मनोज मंडलोई, लव जोशी, श्रेयांश जोशी और मनोज मंडलोई सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया तथा आभार दीपक राठौर (मल्लू) ने माना।
पंडित मंडलोई पुण्य स्मृति समारोह समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को पंडित भगवत राव मंडलोई के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और जनसेवा के आदर्शों से परिचित कराना रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान सही… स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर देंगे स्वदेशी का संदेश

अगली खबर (Next) »
दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा पुलिस अलर्ट, विस्फोटक एवं आतिशबाजी भण्डारण स्थलों की सघन चेकिंग*

WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)