⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान सही… स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर देंगे स्वदेशी का संदेश

ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान सही… स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर देंगे स्वदेशी का संदेश

# ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान सही… स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर देंगे स्वदेशी का संदेश

**चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायन्स क्लब और रोटरी क्लब की संयुक्त पहल, छोटे दुकानदारों से खरीदेंगे सामान; दीपावली पर सेवा बस्तियों में बांटेंगे मिठाई, वस्त्र और उपयोगी सामग्री**

**खंडवा।** दीपावली के त्योहार पर स्थानीय छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने और बाजार में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायन्स क्लब खंडवा और रोटरी क्लब खंडवा ने संयुक्त पहल की है। तीनों संगठनों के सदस्य ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय दुकानों और छोटे व्यापारियों से सामान खरीदकर ‘ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान सही’ का संदेश देंगे। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों से खरीदी गई सामग्री के पैकेट तैयार कर दीपावली पर सेवा बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए जाएंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता नारायण बाहेती और कमल नागपाल ने बताया कि 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे नगर निगम परिसर में चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायन्स क्लब और रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्र होंगे। इसके बाद सभी सदस्य शहर के स्थानीय और छोटे व्यापारियों से खरीदारी करेंगे।

पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि हमारे त्योहारों और कठिन परिस्थितियों में स्थानीय व्यापारी हमेशा समाज के साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में त्योहार के समय हमें भी उनका साथ देना चाहिए। केवल थोड़े से कमीशन या छूट के लिए ऑनलाइन खरीदारी करने से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहारों पर खरीदारी भी अपने स्थानीय व्यापारियों से होनी चाहिए। इससे छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत की भावना को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय उत्पादों और दुकानदारों को प्रोत्साहित करने का यह अच्छा अवसर है।

चेंबर और लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा ने कहा कि त्योहारों पर छोटे व्यापारी और स्थानीय कारीगर विशेष तैयारी करते हैं। वे अपने हाथों से वस्तुएं तैयार कर उन्हें बेचते हैं और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे व्यापारियों से खरीदारी करना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके परिश्रम और हुनर का सम्मान भी है। उन्होंने कहा कि शहर के हृदय स्थल घंटाघर चौक सहित अन्य स्थानों पर फुटपाथ पर सामान बेचने वाले छोटे दुकानदारों से खरीदारी कर लोगों को भी स्थानीय बाजार से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा।

लायन्स क्लब अध्यक्ष घनश्याम वाधवा ने कहा कि बाजार की रौनक ग्राहकों से ही होती है। यदि हम स्थानीय दुकानों से खरीदारी करेंगे तो छोटे व्यापारियों के चेहरों पर भी त्योहार की खुशियां आएंगी। उन्होंने बताया कि तीनों संगठनों के सदस्य छोटे व्यापारियों से मिठाई, वस्त्र और अन्य उपयोगी सामग्री खरीदकर पैकेट तैयार करेंगे। इन पैकेटों को दीपावली पर सेवा बस्तियों में वितरित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद परिवार भी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

**तीनों संगठनों के पदाधिकारी रहेंगे शामिल**

समाजसेवी सुनील जैैन ने बताया कि इस संयुक्त पहल में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल, सचिव संतोष गुप्ता और कोषाध्यक्ष मोहन दीवान, लायन्स क्लब अध्यक्ष घनश्याम वाधवा, सचिव हेमलता पालीवाल और कोषाध्यक्ष पवन लाड़ तथा रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, सचिव संजीव मंडलोई और कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य सहभागी बनेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा 
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा 
अगली खबर (Next) »
काका साहब मंडलोई जी ने अपने कार्यकाल में दूर दृष्टि सोच रखकर किया विकास कार्य, ,महापौर अमृता यादव,
काका साहब मंडलोई जी ने अपने कार्यकाल में दूर दृष्टि सोच रखकर किया विकास कार्य, ,महापौर अमृता यादव,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)