⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा 

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा 

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा 

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा

4 नवंबर को सुबह 11 बजे पुरानी अनाज मंडी जलेबी चौक से होगी शुरुआत,

भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने नागरिकों से सहभागिता की अपील की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत बुधवार 4 नवंबर को खंडवा में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा सुबह 11 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित जलेबी चौक से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड तक पहुंचेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है जिसके तहत सात विषयों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, अभियान अंतर्गत भाजपा संगठन द्वारा आज बुधवार को अनाज मंडी प्रांगण से पदयात्रा पुराने बस स्टैंड पहुंचेगी राजपाल सिंह तोमर ने पदयात्रा के माध्यम से आम नागरिकों से जुड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताएं पदयात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र विरोधी एवं अराजकतावादी शक्तियों के षड्यंत्रों को रोकने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनजागरण करना है, लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पदयात्रा के माध्यम से लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया जाएगा। इसमें राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ अधिक से अधिक लोगों से सहभागी बनने की अपील की गई है।

पदयात्रा में ‘जागो, जुड़ो और चलो’ का संदेश देते हुए नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की ओर से सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बालाजी धाम में देर रात 2 बजे तक गूंजे ठहाके और काव्य रस: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य समापन।
बालाजी धाम में देर रात 2 बजे तक गूंजे ठहाके और काव्य रस: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य समापन।
अगली खबर (Next) »
ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान सही… स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर देंगे स्वदेशी का संदेश
ऑनलाइन नहीं, पड़ोस की दुकान सही… स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर देंगे स्वदेशी का संदेश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)