⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » बालाजी धाम में देर रात 2 बजे तक गूंजे ठहाके और काव्य रस: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य समापन।

बालाजी धाम में देर रात 2 बजे तक गूंजे ठहाके और काव्य रस: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य समापन।

बालाजी धाम में देर रात 2 बजे तक गूंजे ठहाके और काव्य रस: अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य समापन।

खंडवा। शहर स्थित बालाजी ग्रुप के प्रसिद्ध ‘बालाजी धाम’ में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के जन्म दिवस, सुश्री स्नेहा गोयल के जन्म दिवस, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और प्रकाश पर्व दीपावली के पावन उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देर रात 2:00 बजे तक चले इस काव्य उत्सव में खंडवावासी देर रात तक अपनी जगह पर जमे रहे और देश के ख्यातनाम कवियों की रचनाओं का भरपूर आनंद लिया।
गीत, व्यंग्य और हास्य का अनूठा संगम कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंच पर शुरू हुआ कविताओं का सिलसिला देर रात तक निर्बाध रूप से चलता रहा।
मंच संचालक कवि शशिकांत शशि ‘सबरस’ ने अपने चुटीले अंदाज और त्वरित हाजिरजवाबी से पूरे परिसर को लगातार ठहाकों से गुंजायमान रखा। उनके संचालन ने कार्यक्रम में शुरुआत से अंत तक ऊर्जा बनाए रखी।
* डॉ. भुवन मोहिनी की मधुर प्रस्तुतियां: सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. भुवन मोहिनी ने अपने सुरीले गीतों और मार्मिक पंक्तियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके प्रेम और संवेदना से भरे गीतों पर पूरा पंडाल देर तक तालियां बजाता रहा।
* पार्थ नवीन का व्यंग्य व हास्य: हास्य कवि श्री पार्थ नवीन ने समसामयिक विषयों पर तीखे व्यंग्य और लोटपोट कर देने वाले प्रसंग सुनाकर सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।
* अर्जुन अलहड़ की अनूठी काव्य शैली: कवि श्री अर्जुन अलहड़ ने विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी से जुड़े प्रसंगों को अपने ठेठ हास्य-रस में पिरोकर प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं की भरपूर दाद मिली।
* महेंद्र मधुर का गीत प्रवाह: वरिष्ठ गीतकार श्री महेंद्र मधुर जी ने अपने मधुर गीतों और छंदों से मंच पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी और काव्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया।
* मुन्ना बैटरी के जीवन से जुड़े हादसे: हास्य कवि मुन्ना बैटरी ने जब मंच संभाला, तो अपने जीवन के अजब-गजब ‘हादसों’ और रोजमर्रा की घटनाओं को इस अंदाज में बयां किया कि दर्शक पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो गए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गणमान्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस विराट आयोजन में शहर व जिले की प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजित कवि सम्मेलन में मंत्री विजय शाह विधायक कंचन मुकेश तन्वे, खंडवा महापौर प्रतिनिधि अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, मंगल यादव समाजसेवी सुनील जैन नारायण बाहेती तथा खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कवियों का स्वागत-सम्मान किया और संयुक्त रूप से कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह जी एवं सुश्री स्नेहा गोयल को जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बालाजी ग्रुप की टीम के प्रयासों से आयोजन रहा ऐतिहासिक

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यक्रम को सफल बनाने में बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल एवं उनकी पूरी समर्पित टीम का सराहनीय योगदान रहा। उत्कृष्ट मंच सज्जा, बेहतरीन ध्वनि व्यवस्था और श्रोताओं के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित और ऐतिहासिक बना।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने पधारे हुए सभी कवियों, अतिथियों, प्रशासनिक अमले और देर रात तक डटे रहे काव्य-प्रेमी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्र के सम्मान के साथ इस विराट कवि सम्मेलन का औपचारिक समापन हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन प्रदीप जैन ने किया। समाजसेवी सुनील जैन के अनुरोध पर अगले वर्ष का या कवि सम्मेलन घंटाघर पर करने का अनुरोध किया गया आभार व्यक्त करते हुए रितेश गोयल द्वारा अगले वर्ष घंटा घर पर कवि सम्मेलन करने की घोषणा की गई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, बोरगांव एवं नर्मदानगर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, बोरगांव एवं नर्मदानगर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
अगली खबर (Next) »
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा 
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)