*खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, बोरगांव एवं नर्मदानगर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*दोनों कार्यवाहियों में कुल 1.405 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल सहित लगभग 60 हजार रुपये का मशरूका जप्त*
खण्डवा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशानुसार जिले की बोरगांव एवं नर्मदानगर पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाहियां करते हुए अवैध गांजा रखने एवं तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1.405 किलोग्राम अवैध गांजा एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
*चौकी बोरगांव पुलिस की कार्रवाई*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य सिंघारिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री दुर्गेश आर्मो एवं थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक राजकुमार राठौर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.11.2026 को मुखबिर सूचना पर डोंगरगांव रोड के पास घेराबंदी कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे युवक को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से लगभग 0.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हासिम खत्री पिता नूर मोहम्मद खत्री, उम्र 19 वर्ष, निवासी खिराला के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*जप्ती:* लगभग 0.700 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब ₹20,000/- एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल कीमती 30000/- रु. कुल मशरूका 50000/- रु. ।
*थाना नर्मदानगर पुलिस की कार्रवाई*
श्री अगम जैन पुलिस अधीक्षक खण्डवा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मूंदी श्रीमती दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेश धारवाल के नेतृत्व में थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश भास्कर पिता गुलाब सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मोहना के कब्जे से 705 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना नर्मदानगर में अपराध क्रमांक 291/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*जप्ती:* 705 ग्राम गांजा, कीमत करीब ₹10,000/-।
*सराहनीय भूमिका*
*चौकी बोरगांव की टीम:* निरीक्षक राजकुमार राठौर, थाना प्रभारी पंधाना, उप निरीक्षक अविनाश भोपले, चौकी प्रभारी बोरगांव, सउनि सपन वाजपाई, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 623 साईराम नार्वे, आरक्षक अनिल सिंह तोमर, आरक्षक 772 राहुल राजपूत एवं आरक्षक 822 धर्मेन्द्र भावस्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*थाना नर्मदानगर की टीम:* एसडीओपी मूंदी श्रीमती दिव्या झारिया, निरीक्षक धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी नर्मदानगर, उप निरीक्षक सरोज मुवेल, प्रधान आरक्षक 493 ब्रजपाल सिंह चंदेल, आरक्षक 847 अभिषेक गुप्ता, आरक्षक 636 दीपेश मलगायां एवं आरक्षक 302 पप्पू मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही।
*आज दिनांक तक की कार्यवाही*
खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 09 प्रकरणों में 10 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इन कार्रवाइयों में कुल 341 किलो 385 ग्राम गांजा एवं प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 30 गोलियां जब्त की गई हैं।
*खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।*
