⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*

दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*

*दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव*
*06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*

खंडवा//दीपावली पर्व के अवसर पर दिनांक 06.11.2026 से 08.11.2026 तक खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में खरीदारी हेतु बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन रहेगा। इस दौरान बाजार क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ने एवं यातायात जाम की स्थिति निर्मित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए खण्डवा पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

*1. नो व्हीकल जोन (तीन एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित*
दिनांक 06.11.2026 से 08.11.2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक निम्नलिखित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नो व्हीकल व्यवस्था लागू रहेगी।
1. रेलवे तिराहा, केवलराम, बॉम्बे बाजार, घंटाघर एवं नगर निगम क्षेत्र।
2. घंटाघर से सराफा गली होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर (सराफा बाजार) तक।
3. रेलवे स्टेशन के सामने से दूध गली, केवलराम एवं फूल गली तक।
नोट: बाजारों में भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ने पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जा सकेगा। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को आवश्यकतानुसार प्रवेश की अनुमति रहेगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*2. निर्धारित पार्किंग व्यवस्था*
आम नागरिकों की सुविधा के लिए निम्नलिखित स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है—
1. गांधी भवन पार्किंग – चार पहिया वाहनों के लिए।
2. दधीच पार्क – दोपहिया वाहनों के लिए।
3. पुरानी अनाज मंडी – दो एवं चार पहिया वाहनों के लिए।

*3. बस संचालन व्यवस्था में परिवर्तन*

दिनांक 04.11.2026 से 08.11.2026 तक पुराना बस स्टैंड बंद रहकर बसों का संचालन दादाजी बस स्टैंड से किया जाएगा। बुरहानपुर की ओर जाने वाली बसें भी दादाजी बस स्टैंड से उपलब्ध रहेंगी।

*4. भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध (नो एंट्री)*

खण्डवा शहर में बायपास मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहन शहर के मध्य से होकर गुजरते हैं, जिससे पुराने शहर एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात का दबाव अधिक रहता है।

दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में भीड़ एवं यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित नाकों से प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा—
1. इंदौर नाका
2. हरसूद नाका
3. पंधाना नाका
4. रामनगर नाका
5. नागचून नाका
शेष यातायात व्यवस्था पूर्ववत यथावत रहेगी।
*खण्डवा पुलिस की आम नागरिकों से अपील*
दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में खरीदारी हेतु आने वाले समस्त नागरिकों से अपील है कि यातायात संबंधी असुविधा एवं जाम की स्थिति से बचने के लिए यथासंभव दोपहिया वाहनों का उपयोग करें तथा अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नो व्हीकल जोन एवं नो एंट्री संबंधी यातायात निर्देशों का पालन कर खण्डवा पुलिस को सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले
ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले
अगली खबर (Next) »
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)