⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण

 

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण

**जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।**

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा, ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत ओंकारेश्वर में चल रही तैयारियों एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ओंकारेश्वर में अलग-अलग स्थानों पर संचालित उन्नयन कार्यों, शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। साथ ही अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं। साथ ही सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आपसी समन्वय के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को समय रहते पूर्ण किया जाए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मां दुर्गाधाम मंदिर में होगा भगवान श्री धनवंतरी पूजन महाआरती और भजन संध्या का आयोजन*
मां दुर्गाधाम मंदिर में होगा भगवान श्री धनवंतरी पूजन महाआरती और भजन संध्या का आयोजन*
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, बोरगांव एवं नर्मदानगर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, बोरगांव एवं नर्मदानगर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)