⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » मां दुर्गाधाम मंदिर में होगा भगवान श्री धनवंतरी पूजन महाआरती और भजन संध्या का आयोजन*

मां दुर्गाधाम मंदिर में होगा भगवान श्री धनवंतरी पूजन महाआरती और भजन संध्या का आयोजन*

*मां दुर्गाधाम मंदिर में होगा भगवान श्री धनवंतरी पूजन महाआरती और भजन संध्या का आयोजन*

खंडवा। किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में भगवान श्री धन्वंतरि जयंती धनतेरस के शुभ अवसर पर 6 नवंबर शुक्रवार को महामाई को आकर्षक चौला ओडाकर श्रृंगार पूजन पश्चात सर्व के स्वस्थ की कामना के साथ भगवान श्री धन्वंतरि (आरोग्य के देवता) की महाआरती की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में धनतेरस के अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा परंपरानुसार रात्रि 8 बजे धनवंतरी पूजन किया जाकर सभी के स्वास्थ्य की कामना माता एवं धनवंतरी महाराज से की जाएगी तत्पश्चात प्रसादी का वितरण होगा। इस अवसर पर मधूर संगीतमय महाआरती क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट एवं साथी कलाकारों व्दारा प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर नगर के जाने-माने भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन होगा जिसमें भजन गायक दीपक तांबट, राधेश्याम वर्मा, योगेश सोनी, सुनील सोमानी, धीरज नेगी, मुकेश गांवशिंदे, राकेश धारडेकर, केवलराम तेजवानी, अशोक पारवानी, संजय मुदीराज आदि अनेक गायक कलाकारों द्वारा सुंदर मनमोहक संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां होगी। सभी श्रद्धालुओं से मां दुर्गा धाम मंदिर निर्माण समिति एवं मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव 9 नवंबर को मनाया जाएगा, सात जिनालयों में चढ़ेगा निर्वाण लाडू
भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव 9 नवंबर को मनाया जाएगा, सात जिनालयों में चढ़ेगा निर्वाण लाडू
अगली खबर (Next) »
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)