भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव 9 नवंबर को मनाया जाएगा, सात जिनालयों में चढ़ेगा निर्वाण लाडू
सकल दिगंबर जैन समाज ने जारी किया कार्यक्रम, सुबह 5:55 बजे से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन
10 नवंबर को प्रातः 8 बजे पार्शवनाथ जैन मंदिर सराफा में शिखरों पर चढ़ाई जाएगी
नवीन ध्वजा
खंडवा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोत्सव कार्तिक कृष्ण अमावस्या, सोमवार 9 नवंबर को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ दीपावली महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर खंडवा नगर के विभिन्न दिगंबर जैन जिनालयों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे तथा भगवान महावीर स्वामी के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि सकल दिगंबर जैन समाज निर्वाण महोत्सव के अवसर पर सुबह से ही विभिन्न जिनालयों में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान मैं भाग लेकर सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ायेगे । कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:55 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, घासुपारा से होगी। इसके बाद सुबह 7:20 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन धर्मशाला, सराफा, 7:40 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर छात्रावास शिवाजी चौक, 8 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कहान नगर, 8:15 बजे श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर सेठी नगर, 8:30 बजे श्री मुनि मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर नवकार नगर तथा सुबह 9 बजे श्री दयोदय तीर्थ आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बोरगांव में निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा।श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नवकार नगर प्रांगण में दिनांक 9 नवंबर को निर्वाण लाडू चढ़ाने के बाद प्रभावना स्वरूप सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई है।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया गया कि इस पावन अवसर पर भगवान महावीर स्वामी के तप, ज्ञान, संयम और निर्वाण की महिमा का गुणगान करते हुए उनके बताए अहिंसा, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
पोरवाड़ दिगंबर समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि श्री पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर, सराफा में मंगलवार 10 नवंबर को प्रातः 8 बजे शिखरों पर नवीन ध्वजा पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में चढ़ाई जाएगी एवं मंदिर एवं धर्मशाला के सेवादारों का सम्मान भी किया जाएगा। धर्मध्वजा चढ़ाने की बोलियां सोमवार 9 नवंबर को निर्वाण लाडू चढ़ाए जाने से पूर्व श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में लगाई जाएंगी ।
सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी वीरेंद्र भटयांण,दिलीप पहाड़िया,नितिन जैन,सुनील जैन विजय सेठी,पंकज छाबड़ा,
सुमित सेठी,सुभाष जैन,जय जैन,राजेन्द्र छाबड़ा,अविनाश जैन,कैलाश पहाड़िया,प्रदीप जैन बोरगांव ने सभी धर्मप्रेमी समाजजनों से भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव में सहभागी बनकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।
