⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन*

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन*

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन*

*सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन*

Oplus_131072
Oplus_131072

खंडवा। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सिविल लाइंस, खंडवा में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, पौराणिक परंपराओं एवं जीवन मूल्यों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समुद्र मंथन पर आधारित भावपूर्ण प्रार्थना सभा से हुआ। इसमें समुद्र मंथन, माँ लक्ष्मी के प्राकट्य एवं अमृत प्राप्ति के दृश्यों का प्रभावशाली मंचन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रेम, सत्य, करुणा, त्याग एवं सद्भावना जैसे जीवन मूल्यों के अमृत को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा रही, जिसमें श्रीराम के जीवन के प्रमुख प्रसंगों का सुंदर नाट्य रूपांतरण किया गया। इस प्रस्तुति ने मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर नेहा ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने अंतर्मन में प्रेम, ज्ञान, सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों का प्रकाश फैलाने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने तथा समाज में सकारात्मकता और खुशियाँ बाँटने के लिए प्रेरित किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम सिस्टर नेहा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से अत्यंत सुंदर, सार्थक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षा का एक प्रेरणादायी अनुभव सिद्ध हुआ।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
भैंसवा गांव में वोल्टेज की समस्या दूर करने एवं नई डीपी लगाने की मांग पर विधायक प्रतिनिधि ने दिए तत्काल निराकरण के निर्देश
अगली खबर (Next) »
स्थानीय दुकानदारों से खरीदी करने की सद्भावना मंच ने की अपील*
स्थानीय दुकानदारों से खरीदी करने की सद्भावना मंच ने की अपील*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)