⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » 4 नवंबर की पदयात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ली तैयारियों की समीक्षा।

4 नवंबर की पदयात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ली तैयारियों की समीक्षा।

4 नवंबर की पदयात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ली तैयारियों की समीक्षा।

4 नवंबर की पदयात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ली तैयारियों की समीक्षा।

जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई बैठक, पुरानी अनाज मंडी पहुंचकर आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं भी देखी।

खंडवा। भाजपा की 4 नवंबर को प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में कामकाजी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान साथ विषयों को लेकर चल रहा है। महत्वपूर्ण रूप से जिला मुख्यालयो पर पदयात्रा आयोजित हो रही है, बैठक में खंडवा में 4 नवंबर को आयोजित होने होने वाली पदयात्रा की कार्ययोजना, आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सुरेंद्र शर्मा ने अलग-अलग टोली के पदाधिकारियों से तैयारियों का ब्यौरा लेते हुए आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने संबोधन में निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नेतृत्व परिपक्व है, ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने राहुल गांधी के प्रदूषण को वोट चोरी से जोड़ने संबंधी बयान का भी उल्लेख किया। बैठक को जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रमों के साथ आयोजित पथ यात्रा को सभी कार्यकर्ता सफल बनाएं बैठक को जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयो ने भी संबोधित किया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक के बाद सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पुरानी अनाज मंडी स्थित प्रस्तावित पद यात्रा स्थल पर पहुंचे। यहां मंच, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, चारू लता यादव, ममता बोरसे, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज एवं सूरजपाल सोलंकी, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, अमर यादव, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे सहित विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा विक्की बावरे, धर्मेंद्र दंगोडे, राजेंद्र ठाकुर, सागर आरतानी, दशरथ कलमे, प्रशांत मिश्रा, भारत पटेल, आशीष राजपूत, सुनील जैन, ऋंगी उपाध्याय, हिमांशु राज, कपिल अंजने, नीलेश निदाने सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मंडल अध्यक्ष हरीश सेन की की बुथ अध्यक्ष के लिए संगठन, समर्पण और आत्मीयता की अनूठी मिसाल।
मंडल अध्यक्ष हरीश सेन की की बुथ अध्यक्ष के लिए संगठन, समर्पण और आत्मीयता की अनूठी मिसाल।
अगली खबर (Next) »
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की मुहिम लगातार जारी*
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की मुहिम लगातार जारी*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)