⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की मुहिम लगातार जारी*

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की मुहिम लगातार जारी*

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की मुहिम लगातार जारी*

*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की मुहिम लगातार जारी*

*मोघट रोड, कोतवाली एवं मुंदी पुलिस की कार्रवाई में 06 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, 30 किलो से अधिक गांजा एवं अल्प्राजोलम की 30 गोलियां जब्त*

खण्डवा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोघट रोड, थाना सिटी कोतवाली एवं थाना मुंदी पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के मामलों में कार्रवाई की गई है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*थाना मोघट रोड पुलिस की कार्रवाई*

थाना मोघट रोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूध तलाई रोड, ईदगाह के पास घेराबंदी कर एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम (Alprazolam) की 30 गोलियां बरामद की गईं। गोलियों का कुल वजन 4.50 ग्राम तथा पत्तों सहित वजन 6.96 ग्राम पाया गया। बरामद गोलियों की अनुमानित कीमत ₹300 है।

इस मामले में थाना मोघट रोड पर अपराध क्रमांक 0453/2026, धारा 8 एवं 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। विधि विरुद्ध बालक को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दिनांक 01 नवंबर 2026 को सियाराम चौक के पहले शिव मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए इमरान खान पिता अजीज खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी बड़ा कब्रिस्तान रोड, खण्डवा को अवैध गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 85 ग्राम गांजा, 22 छोटे प्लास्टिक पैकेट में तथा ₹150 नगद बरामद किए गए। जप्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹800 है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

*थाना मुंदी पुलिस की कार्रवाई*

थाना मुंदी पुलिस ने अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाने वाले आरोपी नानकराम पिता झापू, जाति भिलाला, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम बलियापुर के विरुद्ध कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी के खेत में लगे गांजे के 08 पौधे, जिनका कुल वजन 12 किलो 875 ग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख है, जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

*अभी तक की कार्रवाई का विवरण*

खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 05 प्रकरणों में 06 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इन कार्रवाइयों में कुल 30 किलो 75 ग्राम गांजा एवं प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 30 गोलियां जब्त की गई हैं।

*खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।*

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
4 नवंबर की पदयात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ली तैयारियों की समीक्षा।
4 नवंबर की पदयात्रा को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने ली तैयारियों की समीक्षा।
अगली खबर (Next) »
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)