मंडल अध्यक्ष हरीश सेन की की बुथ अध्यक्ष के लिए संगठन, समर्पण और आत्मीयता की अनूठी मिसाल।

बुथ अध्यक्षो के इस नवाचार के लिए मंडल अध्यक्ष की पार्टी पदाधिकारीयो ने की सराहना।
दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा खंडवा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष हरीश सेन ने एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल की, उन्होंने मंडल के सभी 72 बूथ अध्यक्षों जो पार्टी के संगठन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है प्रत्येक अध्यक्ष के निवास पर स्वयं पहुँचकर मिठाई एवं दीपक भेंटकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुथ स्तर के कार्यकर्ता और अध्यक्षों को पार्टी की सबसे बुनियादी महत्वपूर्ण और वास्तविक शक्ति माना जाता है, भाजपा संगठन का मानना है कि ,,बुथ जीता तो चुनाव जीता,, ,मजबूत बुथ विजयी भाजपा, इसलिए भाजपा संगठन ने इस महत्वपूर्ण पद को रीड की हड्डी का दर्जा दिया है, प्रवक्ता सुनील जैैन ने बताया की बुुथ अध्यक्ष और उनकी टीम का नेटवर्क पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है यह टीम शासकीय मतदाता सूची और पर्चियां का प्रबंधन करती है, सरकार की योजना का प्रचार प्रसार, घर-घर जनसंपर्क और महत्वपूर्ण रूप से चुनाव के दिन पूरे दिन यह टीम सक्रिय होकर कार्य करती है तब हमारा उम्मीदवार विजय श्री हासिल करता है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश सेन द्वारा नवाचार करते हुए
कार्यकर्ताओं को परिवार मानकर उनके घर तक खुशियाँ पहुँचाने का यह नवाचार न केवल संगठन के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। मंडल अध्यक्ष हरीश सेन की इस सहज, संवेदनशील और धरातलीय कार्यशैली के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद
संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक कंचन मुकेश तनवे, हरीश कोटवाले प्रवक्ता सुनील जैन एवं पार्टी पदाधिकारी ने हरीश सेन की सराहना की।
