पूर्व मुख्यमंत्री पंडित भगवंतराव मंडलोई की पुण्यतिथि पर आज 3 नवंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा।
घंटाघर स्थित प्रतिमा स्थल पर सुबह 10 बजे आयोजित होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम।
खंडवा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित पंडित भगवंतराव मंडलोई की पुण्यतिथि पर 3 नवंबर को खंडवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी व समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।
पुण्य स्मरण समारोह समिति, खंडवा की ओर से शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पंडित मंडलोई को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मुनीष मिश्रा एवं राघवेंद्र राव मंडलोई हैं। आयोजन में श्री मंडलोई फाउंडेशन, मोरघड़ी (ओंकारेश्वर) के साथ शारदा मंडलोई एवं अमिताभ मंडलोई का सहयोग रहेगा।
समिति के राघवेंद्र मंडलोई नागरिकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
