⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एनसीसी छात्राओं के साथ किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एनसीसी छात्राओं के साथ किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एनसीसी छात्राओं के साथ किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

छात्राओं से किया आत्मीय संवाद, अधिक से अधिक पौधे लगाने का किया आह्वान।

खंडवा। अंधाधुंध पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति का संतुलन काफी बिगड़ा हुआ है, साथ ही पेड़ों की कटाई के कारण निशुल्क मिलने वाली ऑक्सीजन की मात्रा में भी कमी आई है, ऑक्सीजन की कमी को दूर करने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए आज आवश्यकता है कि बड़ी संख्या में पौधों का का रोपण कर उन्हें बड़ा करें, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस उद्देश्य को लेकर सोमवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा में एनसीसी के छात्र छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि देश की रक्षा और अनुशासन के पथ पर अग्रसर एनसीसी के बेटे बेटियां हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आमजन को संदेश देने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रखा है, सभी को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए और स्वस्थ, समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
प्रवक्ता सुनील जैैन ने बताया कि इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,
विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर आरतानी प्रदीप यादव सहित एनसीसी कैडेट, अधिकारी गण एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पंधाना पहुंचे भाजपा के संयुक्त मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन।
पंधाना पहुंचे भाजपा के संयुक्त मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन।
अगली खबर (Next) »
पूर्व मुख्यमंत्री पंडित भगवंतराव मंडलोई की पुण्यतिथि पर आज 3 नवंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा।
पूर्व मुख्यमंत्री पंडित भगवंतराव मंडलोई की पुण्यतिथि पर आज 3 नवंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)