पंधाना पहुंचे भाजपा के संयुक्त मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, शालीनता से जवाब देने की बात कही।
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संयुक्त मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा सोमवार को पंधाना प्रवास पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव भी मौजूद रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पंधाना विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता छाया मोरे के कार्यालय पर आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ आगामी दिनों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजना के साथ 4 नंबर को जिला मुख्यालय खंडवा में निकलने वाली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मनोरंजन मिश्रा ने कहा कि विपक्षी दल राजनीतिक विरोध में मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक राजनीति की मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। भाजपा इस टिप्पणी का जवाब शालीनता और लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर तथ्यों के साथ अपनी बात रखें और पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय, सक्रियता और बूथ स्तर तक प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान विधायक छाया मोरे ने विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक कार्ययोजना की जानकारी दी। छाया मोरे ने कहा कि पंधाना विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता निरंतर प्रयास कर रहे हैं। विधायक छाया मौर्य ने उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया की बड़ी संख्या में 4 नवंबर को खंडवा में निकलने वाली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हो।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा राजकमल पटेल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्याम गंगराड़े, प्रवक्ता सुनील जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, पंधाना मंडल अध्यक्ष फकीरचंद कुशवाहा, बोरगांव मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, छेगांव माखन मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौहान, पंधाना मंडल प्रभारी मुकेश जायसवाल, मंडल महामंत्री बंटी सिंह राठौड़, जिला मंत्री रोशन टाइगर गोलकार, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष यश मालवीय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति, युवा मोर्चा महामंत्री अजय पड़ियार, मंडल मंत्री अरुण कुशवाहा, मंडल महामंत्री वासुदेव बसाले और त्रिलोक राठौर, ओबीसी मोर्चा बोरगांव मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल तथा कार्यकर्ता यशराज सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
