⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » बलखड़ सुरा हनुमान मंदिर में 22 नवंबर से होगा सभी के कल्याण हेतु शतचंडी महायज्ञ, नर्मदा पुराण कथा का आयोजन।

बलखड़ सुरा हनुमान मंदिर में 22 नवंबर से होगा सभी के कल्याण हेतु शतचंडी महायज्ञ, नर्मदा पुराण कथा का आयोजन।

बलखड़ सुरा हनुमान मंदिर में 22 नवंबर से होगा सभी के कल्याण हेतु शतचंडी महायज्ञ, नर्मदा पुराण कथा का आयोजन।

संध प्रमुख मोहन भागवत और नितिन गडकरी को दिया आमंत्रण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित करने भोपाल जाएंगे संत

खंडवा। छैगांव माखन स्थित अग्रवाल ओवरसीज के पीछे बलखड़ सुरा हनुमान वाटिका प्राचीन मंदिर परिसर में 22 से 30 नवंबर तक शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आदिनाथ दिव्य मां नर्मदा सहस्त्रनाम परिक्रमा सेवा संस्थान, खंडवा द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आमंत्रित किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आमंत्रित करने के लिए संतों का प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यक्रम के व्यवस्थापक योगी महंत जगन्नाथ महाराज एवं संत नर्मदानंद महाराज ने बताया कि संस्थान नर्मदा परिक्रमा स्थलों को बेहतर स्वरूप देने, पर्यावरण संरक्षण, गो-रक्षा और पक्षियों की सुरक्षा के लिए नवाचार के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए शतचंडी महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

5000 भ्रूण हत्या निषेध संकल्प पत्रकों की बनेगी डायरेक्टरी

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन के दौरान भ्रूण हत्या निषेध को लेकर 5000 संकल्प पत्रक भरवाए जाएंगे। इन संकल्प पत्रकों को एक डायरेक्टरी का रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस डायरेक्टरी का विमोचन मोहन भागवत के हाथों कराने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने भोपाल जाएगा प्रतिनिधिमंडल

समिति प्रमुख शुभम जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आयोजन में आमंत्रित करने के लिए संतों एवं जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल भोपाल जाएगा। इसमें योगी महंत जगन्नाथ महाराज, संतशिरोमणि नर्मदानंद महाराज, शुभम जैन (सीएच समूह), राकेश बंसल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक छाया मोरे, बुरहानपुर के नागझिरी आश्रम के महंत पुष्करानंद महाराज सहित खंडवा के वरिष्ठजन शामिल रहेंगे।

शतचंडी महायज्ञ आयोजन समिति के प्रमुख राकेश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन के माध्यम से धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मन की बात’ बहुत करते हैं, लेकिन जनता के सवालों पर प्रेसवार्ता से बचते हैं मोदी! पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने साधा निशाना
मन की बात’ बहुत करते हैं, लेकिन जनता के सवालों पर प्रेसवार्ता से बचते हैं मोदी! पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने साधा निशाना
अगली खबर (Next) »
पंधाना पहुंचे भाजपा के संयुक्त मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन।
पंधाना पहुंचे भाजपा के संयुक्त मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)