⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » खंडवा में संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस देश में अराजकता पैदा करना चाहती है।

खंडवा में संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस देश में अराजकता पैदा करना चाहती है।

खंडवा में संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस देश में अराजकता पैदा करना चाहती है।

खंडवा। पूरे प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम चल रहे हैं, अलग अलग सात विषयों को लेकर जिले से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, निमाड़ संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा अभियान को लेकर निमाड़ में भ्रमण कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभांग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा रविवार को खंडवा पहुंचे और खंडवा के साथ ही पंधाना के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। खंडवा में मंत्री विजय शाह के जन्मदिवस पर विधायक कंचन तन्वे के निवास पर आयोजित स्वागत समारोह में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बीजेपी के निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन की तारीख पर सवाल उठाते हुए 1 नवंबर 1984 के सिख दंगों का जिक्र किया। साथ ही कांग्रेस पर देश में अराजकता का माहौल बनाने और संसद के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। सुरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी की संसद में उपस्थिति और उनकी राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए 1 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी? उन्होंने 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि इसी दिन दिल्ली में दंगे शुरू हुए थे, जिनमें हजारों सिखों की जान गई थी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदर्शन और उसके सहयोगियों के बयान देश में अराजकता पैदा करने की मंशा दर्शाते हैं। उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल की घटनाओं का उदाहरण देते हुए कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह देश में भी ऐसी स्थिति पैदा करना चाहती है?

बीजेपी नेता ने दीपावली से पहले हुए प्रदर्शन के कारण दिल्ली के व्यापारियों को एक लाख करोड़ रुपये के नुकसान का दावा भी किया और पूछा कि इसकी भरपाई कौन करेगा?

वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शर्मा ने संसद में उनकी उपस्थिति और संसदीय जिम्मेदारियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते और न ही अपने दायित्वों के प्रति गंभीर हैं।

शर्मा ने कांग्रेस की मॉक पार्लियामेंट का जिक्र करते हुए तंज कसा कि राहुल गांधी को वहां भी प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने ही रह जाएंगे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री शर्मा के साथ जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, छाया मोरै, धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2,00,000 की क्लेम राशि मृतक के वारिस को सौंपी गई।
राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2,00,000 की क्लेम राशि मृतक के वारिस को सौंपी गई।
अगली खबर (Next) »
‘लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत चेंबर ऑफ कॉमर्स करेगा स्थानीय दुकानों से खरीदी की अपील*
‘लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत चेंबर ऑफ कॉमर्स करेगा स्थानीय दुकानों से खरीदी की अपील*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)