उन्हेल नागेश्वर/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ₹2,00,000 की क्लेम राशि मृतक के वारिस को सौंपी गई
गंगधार उपखंड क्षेत्र के उन्हेल नागेश्वर में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखा द्वारा सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत एक पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया है।
बैंक अधिकारियों द्वारा चोरबर्डी निवासी मृतक प्रेम बाई के वैध वारिस (नॉमिनी) गोपाल लाल को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की बीमा क्लेम राशि का चेक सम्मान पूर्वक सौंपा गया। मृतक प्रेम बाई का बैंक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा किया हुआ था, जिसके चलते उनके आकस्मिक निधन के बाद यह क्लेम राशि स्वीकृत की गई।इस दौरान क्लेम राशि सौंपने के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे अजय कुमार (शाखा प्रबंधक),शुभम कुमार,केशिराम महेंद्र सिंह,विशाल पाण्डे मौजूद रहे l
