⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » दिल्ली की महा रैली के समर्थन में खंडवा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन, एसआईआर के खिलाफ गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा

दिल्ली की महा रैली के समर्थन में खंडवा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन, एसआईआर के खिलाफ गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा

दिल्ली की महा रैली के समर्थन में खंडवा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन, एसआईआर के खिलाफ गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी भवन में जुटे कांग्रेसजन, जमकर की नारेबाजी

खंडवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर इंडिया गठबंधन द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित महा रैली के समर्थन में खंडवा में भी कांग्रेसजनों ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। 1 नवंबर रविवार को दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन गांधी भवन में एकत्रित हुए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े किए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के घटक दल महा रैली के माध्यम से एसआईआर के विरोध और चुनाव आयोग की जवाबदेही को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हैं। खंडवा में आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से भी कांग्रेसजनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस दौरान हाटकेश्वर वार्ड पार्षद एवं गांधी भवन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मनोज मंडलोई को उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
प्रदर्शन के दौरान विशाल जैन,इमरान गौरी,दीपक मुल्लू राठौर,डॉ शरद हरणे,मनोज मंडलोई,जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,असलम गौरी,मोइज खान,दशरथ सिरसोटे,खालिद पटेल,आदित्य पटेल ,असीम पटेल,अहमद पटेल, शब्बीर कादरी,चंदन सिंह पंवार,संजय मेडेकर,मेंहमूद खान,फरहान खान, वकील नीलकंठ,नवनाथ माथुर,योगेश जांगिड़,अयान खान,संदीप सोनी,बिलाल पेंटर,सुनील दिलावरे,अब्बास अली,वीरेंद्र गौतम,मुस्तकिम तिगाला, अयान पठान, शोएब शाह ,आदिल मंसूरी,राहुल वाघ,अश्विनी चौहान सहित बड़ी संख्या में उपस्थितकांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और गांधी भवन परिसर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी से गूंज उठा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*
*आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*
अगली खबर (Next) »
दिव्यांगजनों को नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में प्रगति दिव्यांग सेवा समिति की सराहनीय पहल
दिव्यांगजनों को नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में प्रगति दिव्यांग सेवा समिति की सराहनीय पहल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)