*आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने किया स्मरण*
खंडवा।पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर माली कुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में विशेष स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने देश की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहस और राजनीतिक निर्णय क्षमता से भारतीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।कार्यक्रम में सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,डॉ.जगदीशचंद्र चौरे,कैलाश शर्मा,सुरेंद्र गीते,गणेश भावसार,कमल नागपाल,के बी मंसारे,राधेश्याम शाक्य,ललित चौरे,ओम पिल्ले,एम एम कुरैशी,रामेन्द्र गंगराड़े,नारायण फरकले,अनीता धोत्रे,सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
