आर्थिक रूप से कमजोर अविका यादव की पढ़ाई का पूरा खर्च वर्ष पर उठाने की जिम्मेदारी ली विधायक कंचन तनवे ने।
प्रदेश के स्थापना दिवस एवं मंत्री श्री शाह के जन्म दिवस पर तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा की भावना से विधायक ने अविका को सहायता उपलब्ध कराई।
खंडवा। देश प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्य कर रहे हैं, विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं देश-भक्ति जन सेवा की भावना को लेकर जिला मुख्यालय खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तंनवे भी सक्रियता के साथ क्षेत्र के विकास में जहां सहयोगी बनी हुई है, वही प्रतिदिन निवास पर आम दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनकर उसका निराकरण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता पहुंचाना उनका परम ध्येय है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ,,तेरा तुझको अर्पण क्या लगे मेरा,, की भावना को लेकर खंडवा विधायक कंचन तनवे लगातार सेवा कार्य कर रही है,मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस एवं लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के जन्म दिवस के अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने आर्थिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय बालिका अविका श्रीकांत यादव जो पढ लिखकर अपने परिवार के साथ प्रदेश देश का नाम रोशन करने के लिए पढ़ाई कर रही है, लेकिन कहीं ना कहीं आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह परेशान भी है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ऐसे समय जब खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे को अविका यादव की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल अपने निवास पर बुलाकर प्रदेश के स्थापना दिवस एवं मंत्री विजय शाह के जन्म दिवस के अवसर पर बालिका अविका यादव को पढ़ाई के लिए मंत्री श्री शाह,विधायक कंचन तनवे ने सहायता राशि एवं गिफ्ट प्रदान किया,एवं वर्ष भर पढ़ाई के लिए अपना सहयोग देने आश्वासन दिया। पिछले वर्ष भी प्रदेश की स्थापना दिवस पर विधायक कंचन तनवे द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण को स्कूटी प्रदान की गई थी। क्षेत्र के विकास के साथ ही दादा जी के आशीर्वाद से इस प्रकार गरीबों की सेवा करना विधायक कंचन तनवे का लक्ष्य है। अविका यादव जब 6 महीने की थी तब उसकी माता का निधन हो गया था वह अपनी दादी सरस्वती बाई के पास रहकर सरस्वती शिशु मंदिर में नवी की कक्षा में पढ़ाई कर रही है। इस सहायता के लिए अविका एवं उसकी दादी सरस्वती यादव ने विधायक कंचन तनवे को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह, विधायक कंचन तनवे, छाया मोरे, संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, धर्मेंद्र बजाज,
सूरजपाल सिंह, मुकेश तनवे, हरीश कोटवाले, सुभाष कोठारी सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, श्रुति जैन, चारुलता यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, सतनाम सिंह होरा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
